फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी करें ट्रांसफर अफसर कहें ‘यस सर’

Thu, 15 Dec 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
phone calls
विज्ञापन
शिक्षकों के तबादलों में गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियों में चल रहे बीएसए आफिस में बुधवार को एक सपा नेता ने जमकर उत्पात किया। समर्थकों और गनर के साथ बीएसए के आफिस में घुसे सपा नेता ने बीएसए को जमकर खरी - खोटी सुनाई।
विज्ञापन


शिक्षकों की लिस्ट थमाते हुए बीएसए को हुक्म दिया कि, लिस्ट में नाम के आगे जो स्कूल लिखा है, शिक्षकों की तैनाती वहीं हो जानी चाहिए। सपा नेता ने बीएसए के स्टेनो को भी आधा घंटा तक कमरे में बंद रखा।

घटना बुधवार को शाम करीब चार से पांच बजे के बीच की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कांता प्रसाद अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी एक सपा नेता वहां पहुंचा और तीन - चार समर्थकों और गनर के साथ बीएसए के आफिस में घुस गया। घुसते ही सपा नेता ने बीएसए को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सपा नेता बीएसए से बोला- ‘पार्टी की छवि खराब करते हो.. और हमारा काम नहीं करते’। बीएसए को जमकर भला - बुरा कहने के बाद सपा नेता ने जेब से निकालकर एक लिस्ट बीएसए को थमाई और हिदायत दी कि लिस्ट में जिस टीचर के नाम के आगे उसने जो स्कूल लिखा है, उनकी तैनाती वहीं हो जानी चाहिए।
 
बीएसए इस दौरान खामोश बैठे रहे और बाद में सपा नेता को अपने स्टेनो के पास भेज दिया। सपा नेता ने स्टेनो के रूम में जाने के बाद अंदर से गेट बंद कर लिया और करीब आधा घंटा अंदर रहे। इस दौरान बाहर से खड़े शिक्षक और स्टाफ गेट खुलने का इंतजार करता रहा। स्टेनो संदीप ने बताया कि सपा नेता ने पदोन्नति के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों की लिस्ट देखी।

बीएसए ने सपा नेता द्वारा अभद्रता किए जाने की पुष्टि की है लेकिन उन्हाेंने इस बारे में पुलिस - प्रशासनिक अफसरों से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बीएसए से जब पूछा गया कि उन्होंने दबंग नेता कि शिकायत पुलिस में क्यों नहीं की तो वह चुप हो गए। इस सवाल पर वह कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें