फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धरना-प्रदर्शन में कांठ और छजलैट से भी पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाएं

Fri, 27 Feb 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कार्यरत बेसिक शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर चल रहे बेसिक शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के क्रम में बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर हुए धरना-प्रदर्शन में कांठ और छजलैट क्षेत्र से भी भारी संख्या में शिक्षकों ने धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा के नेतृत्व में हुए धरना-प्रदर्शन में संगठन के जिला उपाध्यक्ष व छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचकर शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने धरने को भी संबोधित किया और बीएसए कार्यालय से जिलाधिकारी ऑफिस तक निकाले गए पैदल मार्च में भाग लेकर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा, उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह, मंडल मंत्री सर्वेश कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही, संजय सिंह आदि ने धरने को संबोधित भी किया। संचालन मंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। धरने में कांठ से मोहम्मद रिजवान, मेघराज सिंह, प्रियंका चौधरी, आदर्श त्यागी, दुष्यंत यादव, मधुबाला आदि भारी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें