फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिक्षण संस्थानों में रही शिक्षक दिवस की धूम, शिक्षकों का किया सम्मान

Sun, 06 Sep 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शनिवार को नगर स्थित डीएसएम इंटर कॉलेज शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन देश के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर किया गया। यहां कार्यक्रम अध्यक्ष कॉलेज प्रबंधक व पूर्व प्रधानाचार्या कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण ने विचार व्यक्त किए और शिक्षक दिवस व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य कुमार देव अवस्थी, धन सिंह, डॉ. सत्यपाल सिंह, गौरव वर्मा, बबलू आदि रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ, राजकीय महाविद्यालय मथाना आदि के साथ ही नगर व क्षेत्र के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों में भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें