: ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे पर शनिवार को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे से गुजरते समय कार पलट गई। दुर्घटना में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने कार को सीधा कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी सुभानी अहमद मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। वे गांव के शमीम अहमद के साथ कार से दवाई की सप्लाई करने उत्तराखंड के जसपुर जा रहे थे। कार को सुभानी अहमद चल रहे थे। हाईवे पर सुबह करीब 10:30 बजे असलेमपुर बस स्टैंड के सामने निर्माणाधीन सड़क पर बने गड्ढे में पानी भरा था उन्हें गड्ढे के पता नहीं चला जिस पर उससे निकलने पर वह असंतुलित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची 112 डायल और कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को सीधा कराया उसमें फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में उनके कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद वे वहां पर चले गए।