फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिक्षक एसआईआर में व्यस्त... बच्चों ने मनाई शब-ए-बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को एसआईआर की ड्यूटी और शब-ए-बरात का असर साफ देखने को मिला। कई स्कूलों में शिक्षक एसआईआर के कार्य में व्यस्त रहे और बच्चों ने शब-ए-बरात मनाई। इसकी वजह से दोपहर में करीब एक बजे से ही छुट्टी हो गई। जबकि स्कूल का समय सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक का है। अमर उजाला पड़ताल के दौरान निर्धारित समय से पहले ही कई स्कूल बंद मिले।
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल मुफ्तीटोला में कर दी छुट्टी की
प्राथमिक स्कूल मुफ्तीटोला में तीन शिक्षकों की नियुक्ति है। मंगलवार दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर प्रधानाध्यापिका मेहताब स्कूल में अकेली थीं और एक भी विद्यार्थी वहां नहीं था। शिक्षिका के पास कई मतदाता अपने नोटिस लेकर आए थे। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मेरे पास 40 नोटिस आए हैं। एक शिक्षिका नोटिस बांटने गई हैं, जबकि दूसरी शिक्षिका सुनवाई पर गई हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मंगलवार को ही नोटिस मिले हैं। नोटिस का और पढ़ाने का दोनों काम एक साथ करने में मुश्किल आएगी। एसआईआर का कार्य भी सही से नहीं हो पाएगा। इसलिए स्कूल की छुट्टी कर दी है।

प्राथमिक विद्यालय लाकड़ीवालान का था गेट बंद
प्राथमिक विद्यालय लाकड़ीवालान में दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर गेट बंद था। उसी परिसर में चलने वाले दूसरे स्कूल राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल फैजगंज की प्रधानाध्यापिका रजनी सक्सेना ने बताया कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका इरम परवीन एसआईआर कार्य से बाहर गई हुई हैं। कुछ बच्चे आए थे लेकिन शब-ए-बरात की वजह से जल्दी ही घर चले गए। वहीं प्रधानाध्यापिका इरम परवीन ने बताया कि मैं स्कूल में अकेली शिक्षिका हूं। मंगलवार को दस बच्चे आए थे। साथी शिक्षिका उनको पढ़ा रही थीं। इसलिए दोपहर 12 बजे मैं स्कूल से मतदाताओं को नोटिस देने के लिए आई थी।
विज्ञापन


चार बच्चे आए, वह भी चले गए
प्राथमिक स्कूल असालतपुरा पुराना का गेट दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर बंद था। यहां पर प्रधानाध्यापिका फरहा नाज अकेली शिक्षिका हैं। यह विद्यालय कंपोजिट स्कूल मुगलपुरा परिसर में ही संचालित हो रहा है। दोनों स्कूलों में एक भी विद्यार्थी नहीं था। मुगलपुरा स्कूल की प्रधानाध्यापिका फरहा वाजिद ने बताया कि असालतपुरा स्कूल में चार बच्चे आए थे। मेरे और असालपुरा स्कूल के बच्चों को शब ए बरात की वजह से उनके परिजन घर लेकर चलेगए। वहीं प्रधानाध्यापिका फरहा नाज करीब एक बजे मतदाताओं को नोटिस देने के लिए गई हुई हैं।

वर्जन...
स्कूल समय से पहले बंद नहीं होने चाहिए। यदि कोई शिक्षक बीएलओ की ड्यूटी में है तो दूसरे शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को पढ़ाएं। स्कूल बंद मिलने के मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

अनुज सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें