फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रक की टक्कर से शिक्षक की माैत

Fri, 17 Oct 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। क्षेत्र के गांव डींगरपुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर के समय मिलक गुरेर निवासी राजवीर सिंह (45) की ट्रक की टक्कर से माैत हो गई, राजवीर सिंह गांव के ही प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वह बाइक से डींगरपुर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसे के बाद कुंदरकी-डींगरपुर रोड पर लंबा जाम लग गया। लोग मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही जाम को खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना की तस्वीरें नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें ट्रक की टक्कर लगने का दृश्य दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

राजवीर सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर के थे जो अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। वहीं घटना से आहत शिक्षक की पत्नी सुमन, मां सुनेरी देवी, भाई बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के पेशकार रहे शिक्षक के पिता : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक राजवीर सिंह के पिता ओमप्रकाश मुरादाबाद मंडल आयुक्त ऑफिस में पेशकार पद से दस साल पहले रिटायर्ड हुए थे जबकि बड़े भाई अजब सिंह मुरादाबाद तहसील सदर में संग्रह अनुसेवक हैं। वहीं उनके छोटे भाई सोनू प्रकाश (सूर्य प्रकाश) मुरादाबाद के गवर्नमेंट कॉलेज में शिक्षक हैं और दूसरे बड़े भाई अधिवक्ता समर सिंह मुरादाबाद कचहरी में वकालत करते हैं। पूरा परिवार गम से बेहाल नजर आया जिनको रिश्तेदार ढांढ्स बंधाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें