फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खड़े ट्रक में कार घुसने से शिक्षिका की मौत

Thu, 27 Nov 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला के शिक्षक की कार काशीपुर ठाकुरद्वारा मार्ग पर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई। दुर्घटना के दौरान शिक्षिका पत्नी की मौके पर मौत हो गई। साथ ही पति, बेटे और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के नौगांवा तगा सादात के मूल निवासी नरेश कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय में गणित के शिक्षक हैं। उनकी पत्नी मंजूलता देवी (45) क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पंडितपुर में इंचार्ज अध्यापिका थीं। नरेश कुमार अपनी पत्नी, पुत्र कुशाग्र और पुत्री कृतिका के साथ मंगलवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वह देर रात अपनी कार से वापस लौट रहे थे। कार नरेश कुमार चला रहे थे। जब उनकी कर हाईवे से नीचे उतरकर ठाकुरद्वारा आने वाले आने वाली सड़क पर आई। इस दौरान केवीआर हॉस्पिटल के पास सड़क पर बीच में एक ट्रक खड़ा था। घने कोहरे के कारण उन्हें ट्रक दिखाई नहीं दिया। इस बीच कार खड़े ट्रक के पीछे घुस गई।
दुर्घटना में नरेश कुमार और उनकी पत्नी, पुत्र-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पत्नी मंजूलता को मृत घोषित कर दिया। घायल शिक्षक नरेश कुमार, पुत्र कुशाग्र और पुत्री कृतिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन शव उनके पैतृक गांव लेकर चले गए।
विज्ञापन


विद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
शिक्षक के मौत के गम में बुधवार को विद्यालय में शिक्षण कार्य भी नहीं हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि शाम को मंजूलता को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यापकों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें