फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कूल में शिक्षक और प्रधानाचार्य भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। महलकपुर माफी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के बीच आपस में गुटबाजी के चलते जमकर हंगामा हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को दोनों पक्षों अपनी अपनी तहरीर दी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के महलकपुर माफी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सूर्यकांत सहायक अध्यापक हैं। इसी स्कूल में प्रधानाचार्य मीनाक्षी भारद्वाज हैं। दाेनों के बीच आपस में काफी समय से गुटबाजी चल रही है। सहायक अध्यापक और प्रधानाचार्य के बीच शनिवार को कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। मौके पर प्रधानाचार्य के पति हरमीत सिंह भी आ गए।
वह भी इस कहासुनी और हंगामे में शामिल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया और थाने पर आकर मामले की तहरीर देने को कहा है। दोनों पक्षों ने तहरीर पुलिस को दी है। सहायक अध्यापक सूर्यकांत सिंह ने आरोप लगाया की प्रधानाचार्य के पति ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की है। वह स्कूल में आकर प्रधानाचार्य की सीट पर बैठते हैं। प्रधानाचार्य मीनाक्षी भारद्वाज ने आरोप लगाया की उनके साथ सहायक अध्यापक ने अभद्रता करते हैं। उसके आदेश को नहीं मनाते हैं। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया की दोनों पक्षों ने अपनी अपनी तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें