फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिक्षिका ने लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। नगर क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने अपने स्कूल के ही प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह एक माह से नगर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही है। शिक्षिका का आरोप है कि प्रबंधक और प्रधानाचार्य उसको सीक्रेट कमरे से अलग जाकर अश्लील बातें करते हैं, शरीर पर इधर-उधर हाथ रखते और कहते हैं। शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी कहते हैं कि आप हमारा दोनों तरफ से सहयोग करें, हम आपको वेतन व वित्तीय सहयोग करेंगे। आपकी स्थिति ज्यादा कमजोर है। आपकी माता को कैंसर है और पिता जी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। जब इन बाताें का विरोध किया गया तो यह लोग उसका मानसिक उत्पीड़न करने लगे जिससे उसकी हालत 17 अक्टूबर को गंभीर हो गई, जब में रोती हुई घर आई तो मेरी हालात देखकर भाई प्रधानाचार्य से बात करने स्कूल में गए तो उनके साथ प्रधानाचार्य और प्रबंधक की बहन ने दुर्व्यवहार, गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकाल दिया।
थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि शिक्षिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं स्कूल प्रबंधक का कहना है कि स्कूल के ऑफिस और सभी कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पुलिस जांच कर ले। उन्होंने अपने ऊपर लगाए सभी आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें