फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पंडित नगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज के लिए दस पिलर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंडित नगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज के काम ने तेजी पकड़ी है। सेतु निगम ने रास्ते में पड़ने वाले पेड़ों को वन विभाग की मदद से कटवा दिया है। साथ ही बिजली के खंभों को हटाकर रास्ता साफ किया गया है। अभी तक 10 पिलरों का निर्माण हो चुका है। अभी छह और पिलर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सेतु निगम पंडित नगला बाईपास पर एक अरब दो करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कर रहा है। कार्यदायी संस्था ने पुल के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए वन विभाग की मदद से आधा दर्जन पेड़ों को काटकर हटा दिया है। पुल निर्माण में अवरोधक बने विद्युत खंभों को भी हटाया गया है। सेतु निगम ने रोड पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई बोर्ड भी लगाए हैं। शासन ने पुल निर्माण के लिए 18 माह का समय निर्धारित किया है।
इस पुल की लंबाई 854 मीटर और चौड़ाई 7.50 मीटर होगी। तकनीकी विशेषज्ञों ने पुल निर्माण की जांच की है। सेतु निगम के पीडी शशिकांत का कहना है कि आरओबी का ठेका गाजियाबाद और दिल्ली की दो फर्मों केकेआर और जेएसबी को संयुक्त रूप से मिला है। पुल का कार्य निर्धारित समय से चल रहा है। पुल का निर्माण होने से शहर के कारोबारियों के अलावा चंदौसी, संभल और बदायूं के वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


एक माह बाद रूट डायवर्जन होगा
सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित संख्या में पिलरों का निर्माण होने के बाद पुल के बीम तैयार किए जाएंगे। इस दौरान भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा। बीम को ऊपर तक लेकर जाने में नीचे आवागमन बाधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें