फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाई को वीडियो कॉल कर टैक्सी चालक ने खुद को गोली मारकर दी जान

Sat, 02 May 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
मृतक टैक्सी चालक जीशान की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव मुख्त्यारपुर नवादा के जीशान (26) ने पहले अपने बड़े भाई से वीडियो कॉल पर बात की और फिर एक बाग में खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। बताया गया है कि वह पिछले कुछ समय से कारोबार व अन्य कारणों को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन




कांठ के गांव मुख्त्यारपुर नवादा निवासी जीशान और उसका बड़ा भाई अजीम दिल्ली के लिए अपनी-अपनी टैक्सी (कार) चलाते हैं। शुक्रवार सुबह भी दोनों भाई टैक्सी लेकर दिल्ली गए थे। परिजनों के अनुसार जीशान दोपहर को वहां से लौट आया था। टैक्सी घर पर खड़ी करने के बाद वह बाइक लेकर घर से कहीं गया और कुछ ही देर में ही वापस आ गया। इसके बाद वह पैदल ही फिर घर से चला गया।
अजीम ने पुलिस को बताया है कि करीब एक बजे जीशान ने वीडियो कॉल पर उससे बात करते हुए कहा था कि वह बहुत परेशान चल रहा है, यह उसकी उससे आखिरी बार बात हो रही है और उसने फोन काट दिया। इसके बाद अजीम ने घर पर फोन कर इस बारे में बताते हुए भाई को देखने के लिए कहा। इस पर परिवार वालों के साथ गांव के लोग उसे तलाशने के लिए निकल पड़े। जब यह तलाशते हुए घर से आधा किलोमीटर दूर नहर के किनारे स्थित गांव के ही नसीम के बाग में पहुंचे तो जीशान यहां लहूलुहान और मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। वहीं पास में तमंचा और उसका मोबाइल भी पड़ा हुआ था। पता लगने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। सूचना पर पीआरबी और थाने से एसएचओ सुदेश पाल सिंह भी फोर्स के साथ आ गए। मौके पर पहुंचे सीओ शुभम पटेल ने भी परिजनों से जानकारी ली। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार जीशान ने ठोड़ी व गले के बीच तमंचा सटाकर गोली चलाई थी। भाई अजीम ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जीशान पहले दुकान और फिर टैक्सी में हुए नुकसान को लेकर वह डिप्रेशन में चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में कारोबार में नुकसान और प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है, फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

मृतक टैक्सी चालक जीशान की फाइल फोटो।

मृतक टैक्सी चालक जीशान की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें