फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने लाखों की लकड़ी और रेडीमेड कपडों से भरे छह ट्रक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाणिज्य कर विभाग के तीन असिस्टेंट कमिश्नरों के सचल दस्तों ने बिलारी के पास से लाखों की कीमत की लकड़ी और रेडीमेड कपडों से भरे छह ट्रक पकड़े हैं। ट्रकों को विभाग ने अपने कब्जे में लेकर चालकों से मिले कागजात की जांच शुरू कर दी है। साथ ही माल की संख्या और बाजार मूल्य का पता कर कुल लागत का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर अरविंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा के पानीपत से लकड़ी ओर रेडीमेड कपड़ों से भरे छह ट्रक मुरादाबाद जिले में आ रहे हैं। ट्रक बिलारी के पास तक पहुंचे हैं। इनमें लाखों का माल है। सूचना पर उन्होंने असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल देवेंद्र कुमार, राकेश उपाध्याय और सुबोध तिवारी की टीमों को इसमें लगाया। उन्होंने घेराबंदी कर बिलारी के निकट से उन्हें पकड़ लिया। एडिशन कमिश्नर के अनुसार ट्रकों के चालकों ने कुछ कागजात बिल आदि दिखाए हैं। जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है।
ट्रक में कितना माल भरा है, उसका बाजार मूल्य क्या है, इस सबकी जांच की जा रही है। अधिकारियों की टीमों को लगाया गया है। कागज, बिल सही हैं या नहीं। बिल के अनुसार ट्रक में माल अधिक तो नहीं है। इन सबकी जांच चल रही है। इसके बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा। देर रात तक लकड़ी के एक ट्रक पर करीब 66 हजार और एक रेडीमेड ट्रक पर करीब 10 हजार टैक्स और पेनल्टी का आकलन हुआ था। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि ट्रक चालकों से मिले बिल कागजों की जांच और उसमें भरे माल की संख्या और लागत आदि पता करने में समय लगेगा। विभाग को जो सूचना मिली थी उसमें ये माल पानीपत से आना बताया जा रहा है लेकिन पूरी स्थिति शनिवार शाम तक जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें