फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतल नगरी की तपीशी आईआईटी के परिणाम में बालिका वर्ग में प्रदेश में अव्वल

Sat, 12 Sep 2020 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
तपीशी को मिठाई खिलाते परिवार के लोग,,, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीतल नगरी की चंद्र नगर निवासी तपीशी कौर ने आईआईटी के परिणाम में बालिका वर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। तपीशी का सपना वैज्ञानिक बनने का है, ताकि वह अपने शोध से लोगों की मदद कर सके। तपीशी ने सफलता का श्रेय पिता कुलबीर सिंह, मां दिलप्रीत कौर, स्कॉलर डेन के प्रबंध निदेशक विवेक ठाकुर और शिक्षकों को दिया।  

विज्ञापन


तपीशी ने बताया कि एक दिन पढ़ने के बजाय वह पूरे सप्ताह का लक्ष्य निर्धारित करती थीं। उसी हिसाब से प्रतिदिन सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करती थीं। हाईस्कूल के समय से तपीशी का मन आईआईटी में जाने का हुआ। तपीशी बायो टेक्नोलॉजी से दिल्ली या मुंबई आईआईटी से बीटेक करना चाहती है। 

उसका कहना है कि उसे विज्ञान शुरू से ही पसंद है। उसकी मम्मी दिलप्रीत कौर और नानी अमरजीत कौर दोनों रसायन विज्ञान की शिक्षिका हैं, जिसकी वजह से वह विज्ञान में खास दिलचस्पी लेती थी। तापीशी ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा 96 फ़ीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। तपीशी के अनुसार कोरोना संक्रमण काल में जब कोचिंग नहीं जा पा रही थी, तब भी घर पर प्रतिदिन 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाई करती थी। सप्ताह में दो दिन टेस्ट देती थी। 
विज्ञापन


उसने बताया कि जब हम लगातार टेस्ट देते हैं तो परीक्षा वाले दिन तनाव नहीं हुआ। वह भी हमें सामान्य दिनों की भांति ही लगा था। परीक्षा से पहले वह प्रतिदिन टेस्ट देने लगी थी। बैच के साथी बच्चों में एक-एक अंक की प्रतिस्पर्धा रहती थी। इससे तैयारी बहुत अच्छी हो गई थी। पूरी तरीके से पढ़ाई के लिए समर्पित होने के कारण वह सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर नहीं है। 

तपीशी कहती है कि सोशल मीडिया पर समय का पता ही नहीं चलता है। ऐसे में पढ़ाई पर असर पड़ता है। मनोरंजन के लिए वह कभी-कभी टेलीविजन ही देखती थी। बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। प्रबंध निदेशक स्कॉलर डेन विवेक ठाकुर ने तपीशी को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें