डिलारी। किसान इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह का प्रधानाचार्य एवं जिला अध्यक्ष डॉ राजीव मोहन सिंह विश्नोई के नेतृत्व में शिक्षकों ने पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं शिक्षक हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों की गौरव गरिमा, मान सम्मान एवं सेवा सुरक्षा के लिए कार्य किया जाएगा निर्णायक संघर्ष । कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक ,माध्यमिक , विश्वविद्यालय एवं तकनीकी विद्यालयों के 35 लाख से भी अधिक शिक्षक सदस्य संख्या वाला देश का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है । विगत 37 वर्षों से शिक्षकों की गौरव गरिमा एवं सेवा सुरक्षा ,शैक्षिक उन्नयन एवं राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए निरंतर संघर्षरत है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य डॉ.राजीव मोहन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार राम, मीडिया प्रभारी डॉ.बलदीप सिंह, राजकुमार सिंह ,बनारसी लाल, साकेत कुमार सिरोही ,हरी प्रताप यादव ,देवेंद्र सिंह , ज्यविंदर सिंह देवल,राज किशोर वर्मा, रघुवंश सिंह, जयवीर सिंह, राजीव कुमार, देवेंद्र सिंह ,जितेंद्र शर्मा ,राजपाल सिंह ,संजय कुमार, विनीत कुमार, बृजमोहन, मनोज ,सुलेमान ,इंदल सिंह ,बबीता रानी ,श्री नेहा सिंह, नीलू राठी आदि मौजूद रहे। संवाद