फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फोन पर तलाक देकर किया दूसरा निकाह

Mon, 17 Apr 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
तील तलाक
विज्ञापन
कारपेंटर ने पत्नी को फोन पर तलाक देकर दो दिन बाद ही दूसरी युवती से निकाह कर लिया। पहली पत्नी ने थाने  पहुंचकर शिकायत की। लेकिन भगतपुर पुलिस ने उसे मामला दूसरे थानाक्षेत्र का होने पर टकरा दिया। जब तक महिला दूसरे थाने पहुंचती। तब तक पति निकाह हो चुका था। 
विज्ञापन


अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र के नीलीखेड़ा निवासी शाहीन की शादी 23 मार्च 2015 को भगतपुर के खबड़िया निवासी मुनव्वर पुत्र मो. अहमद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। इसके बाद पति पत्नी में मनमुटाव होने लगा। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई थी।

शाहीन ने बताया कि वह छह माह से अपने मायके में रह रही थी। दो दिन पहले उसे पता चला कि उसका पति मुनव्वर दूसरी शादी कर रहा है। शाहीन ने पति को फोन किया। तब पति ने उससे फोन पर तलाक बोल दिया। रविवार को महिला अपने मायके वालों के साथ भगतपुर थाने पहुंची और उसने प्रार्थना पत्र देकर पति की शादी रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन


लेकिन भगतपुर पुलिस ने मामला दूसरे थाने का होने पर उसे डिलारी थाने भेज दिया। मुनव्वर ने डिलारी के फरीदपुर में रविवार को दूसरी युवती से निकाह कर लिया। भगतपुर थानध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि महिला शिकायत करने आई थी। लेकिन मामला डिलारी क्षेत्र है।

इस कारण उसे डिलारी भेज दिया गया था। शाहीन ने बताया कि उनसे पुलिस से शिकायत कर दी थी। इसके बाद पता नहीं पुलिस ने शादी रुकवाई या नहीं। जबकि मुनव्वर के पिता मो. अहमद ने बताया कि उसके बेटे ने छह माह पहले ही शाहीन को तलाक दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें