फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी है अभिमान, हिंदी में ही करेंगे काम

विज्ञापन
कांठ रोड स्थित मानसरोवर कन्या इंटर कालेज विवेकानंद पार्क में अमर उजाला के कार्यक्रम में शपथ लेत? - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागरिक सुरक्षा के प्रभागीय वार्डन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हम सबका यह फर्ज बनता है कि इसके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करें। अमर उजाला ने ‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत इस भाषा के प्रचार-प्रसार और उत्थान के लिए जो अभियान शुरू किया है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। अभियान से प्रभावित होकर नागरिक सुरक्षा के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने इसके प्रचार-प्रसार के लिए हर कार्य हिंदी में करने का संकल्प भी लिया है। वह शहर के मानसरोवर कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से सोमवार को आयोजित ‘हंदी हैं हम’ अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सिविल डिफेंस के रहमतनगर पोस्ट वार्डन हबीब फुरकान ने कहा कि हिंदी को दूसरे देशों के लोग भी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में सभी को चाहिए कि वह मातृभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी बोलें, हिंदी में ही कार्यालयों आदि में काम करें। विचित्र शर्मा ने कहा कि हमारी हर भावनाओं की अभिव्यक्ति हिंदी से है। ‘हिंदी हैं हम’ अभियान से अमर उजाला ने ऐसा मंच प्रदान किया है जहां पर हम मिलकर एक दूसरे को हिंदी के प्रति प्रेरित कर सकते हैं, उन्हें संकल्प दिला सकते हैं। माधुरी चौरसिया ने कहा कि हिंदी से ही हिंदुस्तान है, इसलिए हम सभी को मिल कर इसका सम्मान करना चाहिए। छाबड़ा चित्रा, ज्योति बोस, रचना शर्मा, विमला और नमिता सक्सेना ने भी संबोधित करते हुए हिंदी के उत्थान के लिए सभी से कार्य करने की अपील की। इस मौके पर सभी ने हिंदी को सशक्त बनाने और कार्यालय के सभी कार्य हिंदी में ही करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें