फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सभी लोस सीटें जीतने का संकल्प लें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा पिछले चुनाव में प्रदेश में लोस की 16 सीटें हार गई थी लेकिन उपचुनाव में दो सीटें जीत गई। आगे 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा मुरादाबाद के साथ प्रदेश की सभी सीटें जीतनी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से जीतने का रास्ता तय करने के लिए संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत भवन के सभागार में स्वागत समारोह से गदगद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 2014 से उनकी इच्छा थी कि पार्टी के बड़े पदों पर कार्य करें लेकिन इसके लिए उन्होंने किसी से सिफारिश नहीं की। पार्टी ने उनको कैबिनेट मंत्री बनाया। 2014 में प्रदेश अध्यक्ष बनने का अनुमान लगाया लेकिन पार्टी के अन्य पदाधिकारी को मौका मिला। तमाम विरोधाभासों के बीच आठ साल बाद उनको यह मौका मिल गया। आज तक उन्होंने किसी का नुकसान नहीं किया लेकिन दिल में एक टीस रहती है। जहां से वह वोटर हैं। वहां जिले में परिणाम नतीजे ठीक नहीं रहे। मंडल में 27 में से 10 सीटें भाजपा जीत सकी। अब पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है कि सारी सीटें जीतनी हैं। यदि कोई कमी रह गई तो उसे पूरा करेंगे। जिले में एक सीट मिलने के बावजूद पार्टी ने चार लोगों को एमएलसी बनाया। चुनावी राजनीति में संख्या बल महत्व रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें