फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा के खिलाफ मानहानी परिवाद में गवाह पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज मानहानि के परिवाद में शनिवार को वादी द्वारा गवाह पेश किया गया। जिसने सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार के खिलाफ बयान दर्ज कराए। अदालत ने दूसरे गवाह को पेश होने के लिए 22 सितंबर लगा दी है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के शिव पूरी कालोनी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। जिन्होंने फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी का मुकदमा थाना कटघर में 22 फरवरी 2019 को दर्ज कराया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। मुकदमे में सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ मुकदमे में हाजिर न होने के कारण वारंट जारी कर दिए थे। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रमोद शर्मा के लिए अपशब्द कहे थे। इससे आहत हो कर प्रमोद शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। इस मामले में शनिवार को सुनवाई होनी थी। प्रमोद शर्मा के अधिवक्ता पीके गोस्वामी ने बताया कि यह परिवाद अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम दानवीर सिंह की अदालत में सुना गया। जिसमें शनिवार को गवाह प्रमोद कुमार सिंह ने अदालत में आकर अपने बयान दर्ज कराए। अदालत ने दूसरे गवाह की गवाही के लिए 22 सितंबर की तारीख लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें