फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को जानने के लिए फील्ड में उतरें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपर मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को अधूरे निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होेंने योजनाओं की हकीकत जानने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर जाना होगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीपीआरओ को शौचालयों की स्थिति जानने के लिए ग्राम पंचायतों में जाने और ग्राम सचिवों से सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस नीति का पालन करना होगा।
जिनौड़ा गांव में मंत्री समूह के निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के जेई ने लापरवाही बरती थी। इस मामले में जेई का तबादला किया गया लेकिन यह दंड काफी नहीं है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करनी होगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना में पात्र लाभार्थियों को पेंशन जारी करने, राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धति विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्वक खाने को परखने के साथ समाज कल्याण अधिकारी को शिकायत पेटिका भी लगाने के निर्देश दिए। छात्रावास में छात्रों के लिए समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं की व्यवस्था करना होगा। अपर मुख्य सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में बेहतर सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुरादाबाद ब्रास कलस्टर की सूक्ष्म एवं लघु इकाईयों में ऊर्जा दक्षता के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को बताया कि कोयला आधारित भट्टियों को गैस आधारित भट्टियों में बदलने की सलाह दी। अपर मुख्य सचिव ने स्कूल चलो अभियान, ऑपरेशन कायाकल्प, ग्राम्य विकास विभाग, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री दुघर्टना बीमा सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। बैठक में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी हेमराज मीणा, सीडीओ सुमित यादव, सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग, एडीएम वित्त युगराज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें