फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट प्रबंधन में गड़बड़ी पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम ने जिले में संचालित सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट प्रबंधन में लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक की। बताया कि जिले में 506 सरकारी एवं निजी अस्पताल संचालित हैं। अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट प्रबंध को लेकर काफी शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को सख्ती बरतनी होगी। शहरी क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों, स्थानीय नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में एसडीएम का सहयोग लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाना होगा।
डीएम ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर कमियां मिलने पर अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी करने और नियमानुसार जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई संस्थान कूड़े को अलग-अलग नहीं रखता है तो वहां से कूड़ा उठान नहीं होना चाहिए। एडीएम प्रशासन इस संबंध में निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन


आरिल नदी को मूल स्वरूप में लाएंगे
बैठक के दाैरान डीएम ने कहा कि आरिल नदी की बेसिन के आसपास के तालाबों को चिह्नित करके उनको मूल स्वरूप में लाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। चिह्नित तालाबों की खोदाई होगी। छोटी नदियों में उनके बेसिन के आसपास स्थित तालाबों में बरसात के दौरान जलस्तर बढ़ने के बाद इन नदियों में पानी की आपूर्ति होती है, इसलिए नदी के साथ ही, आसपास के तालाबों का जीर्णोद्धार भी जरूरी है।


जुलाई में लगाए जाएंगे 21.5 लाख पौधे
जिले में जुलाई माह के दौरान 21.5 लाख पाैध लगाए जाएंगे। इसके लिए डीएम ने विभागवार तैयारियों का जायजा लिया। प्रत्येक विभाग को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष समय पर गड्ढा खोदने की तैयारी करने को कहा। बैठक में डीएफओ, संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें