मुरादाबाद। ग्राहक को भड़काने का विरोध करने से नाराज मीट विक्रेता दो भाइयों ने एक युवक को उसकी दुकान में घुसकर जमकर पीटा। घायल टेलर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे इलाज के जिला अस्पताल पहुंचाया।
कटघर थानाक्षेत्र के रामपुर दोराहा निवासी सद्दाम की रामपुर दोराहे पर मीट की दुकान है। सद्दाम का भाई शाहनवाज अहमदाबाद में कपड़े सिलने का काम करता है। वह इन दिनों अपने घर आया हुआ है। शाहनवाज ने बताया कि उसके भाई सद्दाम की दुकान के बराबर में ही सिद्दीकी कालोनी निवासी मुहजिव और उसके भाई मोनिस की भी मीट की दुकान है। सद्दाम का आरोप है कि दोनों भाई उसके ग्राहकों को भड़काते हैं। सद्दाम ने बात बताई तो शहनवाज ने मोनिस और मुहजिव का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने दुकान में घुस कर शाहनवाज को पीट दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपी मुहजिव और मोनिस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।