फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रस्साकशी में टैगोर तो कबड्डी में टीम अर्जुन बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। फतेहपुर विश्नोई स्थित मां हिंदी शिक्षा केंद्र द्वारा दो दिवसीय खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतिस्पर्धाओं में शतरंज, लूडो, कबड्डी, रस्साकशी, लंबी कूद, ऊंची कूद, बैडमिंटन, गोला फेंक, पंजा कुश्ती शामिल रहीं। रस्साकशी में टैगोर टीम विजेता रही तो कबड्डी में टीम अर्जुन ने बाजी मारी।
शतरंज बालक वर्ग में रोहित, बालिका वर्ग में प्राची विजेता रहीं। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में टीम अशोका, सीनियर वर्ग में टीम अर्जुन, बालिका वर्ग में टीम भीकाजी कामा विजेता बनी। बैडमिंटन एकल जूनियर बालक वर्ग में अक्षित ने प्रथम, प्रशांत ने द्वितीय व प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं जूनियर एकल बालिका वर्ग में माही प्रथम, तनु द्वितीय तथा मनीषा तृतीय रहीं। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में जीशू प्रथम, यश द्वितीय, आशु तृतीय स्थान स्थान पर रहे। बालिका सीनियर वर्ग में यशी प्रथम, आरुषि द्वितीय तथा पूजा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पंजा कुश्ती अंडर-50 किलो बालक वर्ग में इंद्रजीत प्रथम, मनीष द्वितीय, ध्रुव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम, पलक द्वितीय और प्रियम तृतीय रहीं। सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र, शील्ड तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा केंद्र के संचालक अभिषेक रुहेला ने बताया कि प्रतिवर्ष इन प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें