फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गणपति बप्पा की लीलाओं की निकाली गईं झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्री राधा रमन कमेटी तम्बोली स्ट्रीट ने 12वां गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया। गणपति बप्पा की विभिन्न लीलाओं की झांकियां निकाली गईं। कौशल अग्रवाल ने बताया कि दो सितंबर को गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामगंगा नदी में गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर मयंक रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी, प्रशांत रस्तोगी, प्रियांक रस्तोगी, सूर्यांश बाबू, राकेश रस्तोगी, मनोज रस्तोगी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया श्री गणपति महोत्सव
मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ ने श्री गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया। महोत्सव कंजरी सराय वंदना सक्सेना के घर पर भजन-कीर्तन के साथ संपन्न हुआ। भजनों का गुणगान महिला उपाध्यक्ष ममता भटनागर ने किया। सभी महिला सदस्यों ने डांडिया खेलकर प्रेम प्रकट किया। इसके बाद गणपति बप्पा मोरिया के भजनों के साथ गणपति महाराज की आरती की गई। इस मौके महिला प्रकोष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष चीना भटनागर, सचिव लता सक्सेना, भक्ति भटनागर, रत्ना भटनागर, रचना भटनागर, मेघा भटनागर, सपना भटनागर, रेखा भटनागर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
00
गणपति बप्पा की निकाली शोभायात्रा

मुरादाबाद। नवीन नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पांच दिवसीय त्रयोदश गणेश महोत्सव का समापन हवन एवं गणेश विसर्जन के साथ हुआ। विशेष हवन एवं पूजन-अर्चन का आयोजन पंडित दयानंद जोशी ने मंत्रोच्चारण के साथ किया। नमिता सक्सेना और सूरज सक्सेना ने विधि-विधान से पूजन किया। हवन के बाद गणपति बप्पा की शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भजन कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महिलाएं और बच्चों ने गणपति बप्पा की विदाई की। इस मौके पर मनोज सक्सेना, विकास, आशीष सक्सेना, वरुण, अर्जुन दुबे, अनमोल सक्सेना आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

00
विधायक ने सुनी शिव महापुराण की कथा

मुदाबाद। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने प्राचीन सिद्धपीठ श्री झारखंडी मंदिर नवावपुरा में कथा व्यास धीरशांत अर्द्धमौनी से श्री शिव महापुराण कथा सुनी। इसके बाद वह गणेश महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा एडवोकेट मनोज गुप्ता, मुख्य यजमान पप्पन लाल, राकेश पहलवान, तारा सिंह, लवली आहूजा, मोहित चौहान, डॉ. अर्पित संखधार, अजय, सोनू चड्ढा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
00
ढोल-नगाड़े के साथ गणपति बप्पा का किया विसर्जन

मुरादाबाद। कोर्ट रोड स्थित कंजरी सराय में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को विदा किया। इसके बाद गढ़ गंगा ब्रजघाट पर विधि विधान से पूजा कर विसर्जन किया गया। इस मौके पर हेमंत यादव, गगन यादव, हितेंद्र यादव, निखिल यादव, गोलू, रूद्राक्ष, हर्षित आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

00

शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण की निकाली गई झांकी

मुरादाबाद। शिव विहार कॉलोनी के गली नंबर-1 में आयोजित गणेश महोत्सव के छठे दिन शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, गणेश और काली मां की झांकी निकाली गई। श्री गणेश की पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद रामगंगा नदी में गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर नव युवक गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोनू सैनी, रजत, आकाश, सौरभ, प्रदीप, अनमोल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें