मुरादाबाद। उत्तर रेलवे का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ टेबिल टेनिस खिलाड़ी रफी हुसैन और राजेंद्र शर्मा को जीएम आशुतोष गंगल ने सम्मानित किया। 21 से 25 नवंबर तक दोनों ने वर्ल्ड रेलवे टेबिल टेनिस चैंपियनशिप में टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभाई थी। दोनों को रेलवे स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने आमंत्रित किया था। मुरादाबाद रेलवे के लिए दोनों ने 15 वर्षों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीते। डीआरएम अजय नंदन और स्पोर्ट्स ऑफिसर सीनियर डीओएम सुधीर कुमार ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को जीएम के सामने रखा।