फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के बाबू को स्वाइन फ्लू

Fri, 18 Sep 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की दस्तक ने सेहत महकमे में हड़कंप मचा दिया है। स्वास्थ्य विभाग के एक बाबू में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। बाबू को दिल्ली के अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसे एक अलग कमरे में वेेेेेंटीलेटर पर रखा गया है। हालांकि सीएमओ ने इसकी पुष्टि करने से इंकार किया है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के एक बाबू पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। बाबू ने प्राइवेट डाक्टर के यहां अपना इलाज कराया। तीन चार दिन के इलाज के बाद बाबू की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। उल्टे सांस लेने में उसे दिक्कत होने लगी। आननफानन में परिजनों ने उसे साईं हास्पिटल में भर्ती कराया।


जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसपर उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। 15 सितंबर की रात परिजनों ने उन्हें दिल्ली के अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां प्रारंभिक जांच में बाबू में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डा. संजीव यादव ने बताया कि बाबू को स्वाइन फ्लू होने की सूचना मिली है। इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



फिलहाल अपोलो और राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान दिल्ली से इस संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। बावजूद इसके एहतियात के तौर पर मरीज के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं स्वाइन फ्लू की खबर डीएम दीपक अग्रवाल तक भी पहुंच गई है। जिस पर उन्हाेंने मोबाइल पर सीएमओ से बात की। उन्होंने पूरी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें