फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सफाईकर्मी कमलेश देवी गणतंत्र परेड के मौके पर होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी विकास खंड के ग्राम पंचायत रतनपुर कलां की सफाई कर्मचारी कमलेश देवी दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर सम्मानित की जाएंगी। वह इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह अपने पति पन्ना लाल के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि ग्राम रतनपुर कलां जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक है। वहां सफाईकर्मी के रूप में कमलेश देवी कार्यरत हैं। बड़ी ग्राम पंचायत होने के बाद भी वह गांव में विशेष सफाई व्यवस्था बनाए रखती हैं। कमलेश देवी ने बताया कि वह नियमित अपने गांव के सभी स्कूलों व उसके शौचालयों में नियमित सफाई करती हैं। गांव के धार्मिक स्थलों, प्रमुख मार्गों पर भी साफ-सफाई करती हैं। बहुत आवश्यक होने पर ही छुट्टी लेती हैं।
सीडीओ ने बताया कि कमलेश देवी को बृहस्पतिवार पुरानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन दोपहर दो बजे तक पहुंचना है। इसके लिए वह अपने पति के साथ सुबह रवाना हो जाएंगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के बाद उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा ग्राम पंचायत में विशेष साफ सफाई रखने पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें