फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्वाति गुप्ता बनीं तीज क्वीन, निधि बंसल उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साहस वेलफेयर सोसायटी की ओर से लेडीज क्लब में धूमधाम से तीजोत्सव मनाया गया। तीज का त्योहार-सशक्तिकरण का प्रतीक की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने संगीत, नृत्य एवं गायन की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ज्योति अग्रवाल पहले, संगीता अरोड़ा दूसरे और स्वाति गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में काजल पहले, कनिका दूसरे और अर्पिता व दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं। गायन की प्रतियोगिता में द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज की वंदिता शर्मा ने पहले, प्रभादेवी स्कूल से दिव्या त्रिगुणायत ने दूसरा व एसबीएम इंटर कॉलेज से मीठी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा तीज क्वीन प्रतियोगिता में स्वाति गुप्ता ने खिताब अपने नाम किया। निधि बंसल उपविजेता रहीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रीना गोयल शामिल हुईं और अध्यक्षता रोहिणी कंसल ने की।
विज्ञापन

डॉ. लता चंद्रा ने संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी दी। संचालन कल्पना चूणामणि ने किया। इस मौके पर इंदू खन्ना ,कामिनी अग्रवाल ,मधु कपूर, शोभा अग्रवाल ,शैल अग्रवाल ,कुमकुम गर्ग, सीमा अग्रवाल, मृदुल दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें