फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावः पार्टी की विचारधारा को लेकर वोटर के पास जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी उतारने के बाद भाजपा ने अब जीत के लिए किलेबंदी शुरू कर दी है। गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत भवन में एक सम्मेलन कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी शिक्षक विधायक चुनाव में पहली बार उतरी है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियां लेकर मतदाताओं के पास जाएं।
विज्ञापन

स्वतंत्र देव ने कहा कि किस बूथ पर कितने वोट हैं उसका आंकलन कर रणनीति बनाएं। बरेली शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 52 विधानसभा क्षेत्र हैं। इसी के हिसाब से विधानसभा संयोजक, जिला संयोजक, पोलिंग संयोजक, विद्यालय प्रभारी बनाएं और उस पर कार्य करें। पोलिंग स्टेशन इंचार्ज अध्यापक होना चाहिए एवं बूथ पर भी अध्यापक ही हो। सांसद और विधायक 25 मार्च से 1 अप्रैल तक मतदाता संपर्क अभियान चलाएंगे। 6 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के बीच में जिला स्तर पर सभी बैठक पोलिंग स्टेशन पर ही करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि पूरे देश में जो पार्टी ने जो जीत प्राप्त की है वह कार्यकर्ताओं के दम पर ही संभव हुआ है। इस चुनाव में भी हमें भारी मतों से जीत दर्ज करनी है। कार्यक्रम को किसान मोर्चा एवं शिक्षक चुनाव प्रभारी ब्रज बहादुर सिंह, कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व सांसद एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी, शहर विधायक रितेश गुप्ता, प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो, कांठ विधायक राजेश उर्फ चुन्नू, हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया।
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में दूसरे सत्र में बजट पर चर्चा हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र ने कहा कि बजट पंचायत राज में 182 अरब 2 करोड़ 31 लाख का बजट पास हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य तेज गति से हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें