कांठ। युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेजों में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किए गए और उनके द्वारा युवाओं को दी गई प्रेरणा के बारे में बताया गया।
मंगलवार को कांठ के पट्टी मौढ़ा स्थित कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू महासंघ युवा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा शक्ति के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार गुर्जर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने युवाओं के उत्थान के लिए तमाम कार्य किए थे। इस मौके पर नदीम सैफी, सुमित गुर्जर, अमित यादव, अशोक कुमार, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज वेदांत के महान विख्यात और प्रभावशाली, आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम मनाई गई। प्रधानाचार्य मेजर सुदेश कुमार भटनागर ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार राठौर, जेनो वर्मा, रामसागर, डॉ प्रदीप कुमार, धन सिंह आदि उपस्थित रहे।