फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

moradabad terror case: संदिग्ध आतंकी अहमद रजा के पिता को छोड़ा, एटीएस ने पूछताछ के बाद लौटाए परिजनों के मोबाइल

Sun, 06 Aug 2023 07:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद निवासी फिरासत हुसैन के बेटे अहमद रजा उर्फ शाहरुख उर्फ मोहीउद्दीन को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि अहमद रजा हिजबुल के सदस्य फिरदौस निवासी अनंतनाग के संपर्क में था।
विज्ञापन
अहमद रजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद निवासी हिजबुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख उर्फ मोहिउद्दीन के पिता फिरासत हुसैन को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सूत्रों का दावा है कि एटीएस ने अभी फिरासत हुसैन को क्लीनचिट नहीं दी है। जरूरत पड़ने पर दोबारा पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने परिवार के सदस्यों के मोबाइल लौटा दिए हैं। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मिलक गुलड़िया निवासी फिरासत हुसैन के बेटे अहमद रजा उर्फ शाहरुख उर्फ मोहीउद्दीन को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि अहमद रजा हिजबुल के सदस्य फिरदौस निवासी अनंतनाग (जम्मू कश्मीर) के संपर्क में था।

वह पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतंकी कमांडो ट्रेनिंग लेकर भारत में आतंकी घटना करने का मंसूबा बना रहा था। एटीएस ने अहमद रजा के कमरे से तमाम संदिग्ध सामान और मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। उसके पिता और बहन के मोबाइल फोन समेत घर से कुछ कागजात और रसीदों कब्जे में ली थीं।
विज्ञापन


इसके अलावा फिरासत को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया है इसके अलावा टीम ने अहमद रजा के पिता, बहन के मोबाइल वापस कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें