फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ठाकुरद्वारा नगर के शाने आलम को सऊदी अरब में बंधक बन जाने पर मुक्त कराकर उसे उसके परिजनों से म

विज्ञापन
विज्ञापन
सुषमा की वजह से मुक्त हुआ था ठाकुरद्वारा का शाने आलम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ठाकुरद्वारा नगर के विदेश में फंसे और बंधक बने एक युवक को सकुशल भारत लाकर परेशान उसके परिवार को राहत दिलाई थी। उनकी मौत से सुषमा स्वराज की बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग की मदद करने की छवि की याद ताजा हो गई है। ठाकुरद्वारा नगर के मौहल्ला नई बस्ती वार्ड 21 निवासी मोहम्मद हनीफ का पुत्र शाने आलम 20 मई 2016 को एक एजेंट के माध्यम से सऊदी अरब के रियाद शहर में एक होटल में काम करने के लिए गया था। वह रियाद पहुंचा लेकिन उसे वहां बताए गए विलिंग का काम कराने के बजाए सफाई के काम पर लगा दिया गया। शाने आलम ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी लेकिन परिजन धोखाधड़ी के शिकार शाने आलम को वापस नहीं ला पाए जिस पर उन्होंने इस संबंध में भाजपा के नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता से संपर्क किया। साढे चार माह तक शाने आलम सऊदी अरब में बंधक बना रहा। बाद में शिवेंद्र गुप्ता ने अपने करीबी तत्कालीन केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को पत्र लिखकर शाने आलम को सऊदी अरब से वापस बुलाने की मांग की। जिस पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने इस बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। सुषमा स्वराज ने तुरंत सऊदी अरब में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। बाद में उनके प्रयास से शाने आलम अपने घर ठाकुरद्वारा सकुशल वापस लौट आया। सुषमा स्वराज के निधन के बाद एक बार फिर उनके द्वारा ठाकुरद्वारा के विदेश में फंसे युवक को उसके परिजनों से मिलाने की याद ताजा हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें