फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पांचवें दिन सूर्यदेव ने दिए दर्शन, लोगों को ठंड से मिली राहत

Mon, 01 Jan 2024 11:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। सुबह सर्दी के बाद दोपहर को सूर्यदेव दर्शन दिए। जिससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की। कोहरा न होने पर भी 2.5 किमी उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। दोपहर में लोगों ने धूप सेंकी। उसके बाद मौसम फिर जस का तस हो गया। देर रात फिर कोहरा छा गया। एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री से 16 डिग्री था, वहीं अब दो डिग्री बढ़कर 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह जब लोगों की आंख खुली तो एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर में करीब 12 बजे अचानक आसमान साफ हो गया और फिर सूर्यदेव ने लोगों को दर्शन दिए। धूप निकलते ही लोगों ने घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोग अपने घरों के पास भी बैठे और धूप का आनंद लिया। करीब चार बजे तक हल्की धूप देखी गई। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा और ठंड का अहसास होने लगा। खास बात यह है कि इस धूप के साथ 2.5 किमी उत्तर पूर्वी हवाओं के जरिए गलन अधिक बढ़ गई। जिससे लोगों को ठंडक का अहसास भी हुआ। मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि मौसम इसी तरह साफ बना रहेगा और मध्यम कोहरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें