मुरादाबाद। लखनऊ के एक होटल में आग लगने से चार लोगों की मौत के बाद शासन से मिले निर्देश के क्रम में एमडीए की टीम ने शहर स्थित, होटलों, मॉल, रेस्टोरेंटों व बरात घरों के सर्वे व चेकिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
वीसी शैलेष कुमार ने इस कार्य के लिए 23 टीमें बनाई हैं। उन्होंने टीम को तीन-चार दिन में सर्वे और चेकिंग कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अभियान की शुरूआत बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई। अधिशासी अभियंता अमित कादियाल और राजीव रतन के निर्देशन में टीम के सदस्यों ने पहले दिन बुध बाजार और रेलवे स्टेशन रोड पर मौजूद होटलों, रेस्टोरेंटों आदि का सर्वे किया। वीसी ने बताया कि टीमें दो तीन दिन में सर्वे और निरीक्षण की रिपोर्ट देंगी। रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
--