फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यूषण पर्व मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लोहागढ़ में विधानाचार्य पं. राजेश जैन शास्त्री के निर्देशन में सातवें दिन संजय जैन, निशंक जैन, निखिल जैन को शांतिधारा करने का सौभाग्य मिला। प्रथम चार कलश करने के सौभाग्यशाली प्रिंस, अभिषेक, सरल, अमित जैन रहे। विधान मांडले पर उत्तम त्याग धर्म के अर्ध अर्पित किए गए तथा पीले पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन

शाम को मंदिर में वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य भगवंत विजय धर्मधुरंदर सूरीश्वर महाराज आदि साधु-साध्वी वृंद का आगमन हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तम त्याग धर्म हमें यही सिखाता है कि आत्मा की प्रकृति जानने के लिए सत्य आवश्यक है पात्र को ज्ञान, अभय, आहार, औषधि आदि सदवस्तु देनी चाहिए। अदिति, परिषा, प्रिया, स्वाति जैन ने मंगलाचरण किया। संचालन सुभाष जैन ने किया। पंचकल्याणक पर आधारित नृत्य नाटिका और मनोरंजक अंताक्षरी का आयोजन किया गया। शेफाली जैन ने संचालन किया और अध्यक्ष अनिल जैन, मंत्री पंकज जैन, नितिन जैन, अजय जैन ने पुरस्कार वितरण किया। लकी ड्रॉ के पुरस्कार सुभाष जैन की ओर से दिए गए। आरती के पुरस्कार सलिल जैन ने दिए। महिला अध्यक्ष नीलम जैन, मंत्री शिखा जैन, अशोक जैन, अनिल जैन, अनुज जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें