फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घुनाथ आश्रम बूथ पर फर्जी वोट रोकने को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। निकाय चुनाव में रघुनाथ आश्रम पर मतदान के दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे फर्जी वोटर को रोकने के मामले में एजेंट भिड़ गए। इस दौरान उनमें खूब हाथापाई और धक्कामुक्की हुई। झगड़े की सूचना पहुंची पुलिस व अर्धसैनिक बल पहुंच गए और बूथ के बाहर लगी भीड़ को लाठी लेकर दौड़ाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चंदौसी में सीता रोड स्थित रघुनाथ आश्रम पर मतदान चल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक वोटर वहां पहुंचा। मेन गेट पर खड़े एक प्रत्याशी के समर्थक ने उसे फर्जी बताते हुए आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दूसरे प्रत्याशी के एजेंट से कहासुनी हो गई। वहां आसपास खड़े दोनों प्रत्याशियों के समर्थक पहुंच गए और खूब मारपीट की। धक्कामुक्की भी हुई। दो तीन लोगों को चोट भी लगी। रघुनाथ आश्रम पर विवाद की सूचना पर कुछ ही देर में एएसपी श्रीश्चंद्र, एसडीएम रामकेश धामा, सीओ दीपक तिवारी पुलिस व अर्धसैनिक बल के साथ पहुंच गए। बूथ के बाहर लगी भीड़ पर पुलिस फोर्स ने लाठी चला दी। वहां खड़े लोगों पर लाठी फेर कर उन्हें दूर तक दौड़ाया। छह बजने पर आसपास लगे बस्तों को पुलिस फोर्स ने हटवा दिया। पुलिस ने मौके से एक प्रत्याशी के समर्थक छत्रपाल सिंह यादव व दूसरे प्रत्याशी के समर्थक अभिषेक वार्ष्णेय को हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले गए। वहां से कुछ देर बार उन्हें छोड़ दिया गया। विवाद की सूचना पर दोनों महिला प्रत्याशियों के पति भी वहां पहुंच गए। एक दूसरे पर आरोप लगाए। एएसपी व एसडीएम से मामले की शिकायत की। फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया।
बीएमजी कॉलेज में भी फर्जी वोटर को लेकर विवाद, प्रत्याशी ने जताया विरोध : संभल गेट स्थित बीएमजी कॉलेज में मतदान के दौरान शाम करीब पांच बजे एजेंट ने फर्जी वोटर पर आपत्ति जताई। आरोप है कि पुलिस ने उलटे एजेंट का ही कार्ड छीन लिया और उसे मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया। सूचना पर अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में मतदान कराने का आरोप लगाया। सूचना पर एसडीएम व सीओ भी पहुंच गए। बाद में एजेंट को अंदर बूथ पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें