फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित यादव होंगे मुरादाबाद के नये सीडीओ

सार

लेकिन एमडीए द्वारा होमगार्डों का मानदेय रोके जाने के मामले में उनके द्वारा की गई जांच काफी चर्चा में रही।19 अक्तूबर 2020 में उन्होंने यहां सीडीओ के रूप में कार्यभार संभाला था। डीएम द्वारा उन्हें जो भी जांच सौंपी गई उनमें से लगभग सभी जांचें निर्धारित समय में ही पूरी कर ली गईं, लेकिन एमडीए में ड्ूयूटी करने वाले 125 से अधिक होमगार्डों का चोरी के इल्जाम में वीसी द्वारा रोके गए वेतन के मामले की गई जांच काफी चर्चा में रही। इस जांच के आधार पर ही आरोपी होमगार्डों के रुके वेतन का रास्ता साफ हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन का स्थानांतरण शासन ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा के पद पर कर दिया है। उनके स्थान पर बाराबंकी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव को मुरादाबाद का सीडीओ नियुक्त किया गया है। सूत्रों के मुताबिक वह सोमवार को यहां पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करेंगे। करीब दो साल तक जिले में तैनात रहे आनंद वर्धन ने वैसे तो तमाम जांचें की और मनरेगा से लेकर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को नई गति दी। लेकिन एमडीए द्वारा होमगार्डों का मानदेय रोके जाने के मामले में उनके द्वारा की गई जांच काफी चर्चा में रही।
विज्ञापन

19 अक्तूबर 2020 में उन्होंने यहां सीडीओ के रूप में कार्यभार संभाला था। इस बीच करोना काल में उन्होंने जहां चीनी मिलों के सहयोग से कई स्थानों पर आक्सीजन प्लांट लगवाने का काम किया वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष साफ सफाई की व्यवस्था कराने का काम किया। ब्लाक के निरीक्षण के दौरान भी उनका जोर अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के साथ सफाई व्यवस्था पर रहने के कारण ब्लाकों में भी अभिलेखों का रखरखाव बेहतर हुआ। डीएम द्वारा उन्हें जो भी जांच सौंपी गई उनमें से लगभग सभी जांचें निर्धारित समय में ही पूरी कर ली गईं, लेकिन एमडीए में ड्ूयूटी करने वाले 125 से अधिक होमगार्डों का चोरी के इल्जाम में वीसी द्वारा रोके गए वेतन के मामले की गई जांच काफी चर्चा में रही। इस जांच में उन्होंने वर्ष 2011 और 2014 में एमडीए की संपत्ति की हुई चोरी के मामले में बिना एफआईआर दर्ज कराए एमडीए के अधिकारियों द्वारा रोके गए वेतन के लिए एमडीए के अधिकारियों को ही दोषी ठहराते हुए आरोपी होमगार्डों को क्लीनचिट दी थी। इस जांच के आधार पर ही आरोपी होमगार्डों के रुके वेतन का रास्ता साफ हो सका है। इसकी खासी चर्चा भी रही।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें