फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61.03 मीटर हैमर फेंककर सरिता ने नेशनल में जीता सोना

सार

मंडल की शान हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता सिंह ने गुजरात में चल रहे नेशनल गेम्स में स्वर्ण जीता है।हरियाणा की खिलाड़ी ने 58.72 मीटर हैमर फेंका और तीसरे स्थान पर रहीं।2017 में सरिता ने मंजूबाला का रिकॉर्ड तोड़कर 65.25 मीटर हैमर फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मंडल की शान हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता सिंह ने गुजरात में चल रहे नेशनल गेम्स में स्वर्ण जीता है। उन्होंने तमाम चुनौतियों का बावजूद खुद को फिर एक बार साबित किया है। शाम साढ़े सात बजे मुकाबला खत्म हुआ। परिणाम घोषित होने पर सबसे पहले डीआरएम अजय नंदन ने फोन कर सरिता को बधाई दी।
विज्ञापन

हौसला बढ़ाने के लिए सरिता के पति एथलीट रोमित सिंह और उनकी बेटी माही भी साथ गुजरात गए थे। सरिता ने 61.03 मीटर हैमर फेंककर सोना जीता। उत्तराखंड की खिलाड़ी 59.51 मीटर थ्रो कर उत्तराखंड की खिलाड़ी द्वितीय स्थान पर रहीं। हरियाणा की खिलाड़ी ने 58.72 मीटर हैमर फेंका और तीसरे स्थान पर रहीं। आश्चर्य रहा कि सरिता की चिर प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर राजस्थान की मंजूबाला चौथे स्थान पर रहीं। 2017 में सरिता ने मंजूबाला का रिकॉर्ड तोड़कर 65.25 मीटर हैमर फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें