फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय बाकुनशाला प्रतियोगिता में चमके सुमित और कनक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मेघालय के स्थानीय खेल बाकुनशाला की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने किया। बालक वर्ग में जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र सुमित और बालिका वर्ग में कौसल्या कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा 12 की कनक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसक अलावा बालक वर्ग में अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र दीपांशु ने द्वितीय, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में केजीके इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा अलका दूसरे और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा की छात्रा तनु तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और अध्यापकों ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें