फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्टार नाइट में सुखविंदर ने बांधा समां, झूम कर बोला मुरादाबाद ...जय हो 

Sat, 28 Sep 2019 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 8
अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट में बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुरमई शाम। सुरों की दावत कबूल करने वाले मुरादाबाद के बाशिंदों की मंजिल-ए-मंसूब रेलवे स्टेडियम थी। मौका था अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट का। सुरों के सम्राट बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने अपने दिलकश गीतों के जरिये पीतलनगरी को झुमाने का वादा किया था। अपने चाहने वालों को उन्होंने मायूस नहीं किया। 

अपना वादा पूरी तरह से निभाया। स्टेज पर आते ही ‘चल-चल सड़कों पे होगी ठांय-ठांय’ के साथ कार्यक्रम का धमाकेदार आगाज किया तो स्टेडियम में मौजूद हजारों श्रोता झूम उठे। इसके बाद एक के बाद एक उनके गीत श्रोताओं पर संगीत का सुरूर चढ़ाते रहे। बीड़ी जलई ले जिगर से पिया, रे सुल्तान, चक दे इंडिया, हौले-हौले से हवा चलती है ने शहरवासियों को दीवाना बना दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 8
अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट में बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर - फोटो : Amar ujala
ओ साकी-साकी पर फ्यूजन प्रयोग ने युवाओं को मदहोश कर दिया। अपने ऑस्कर विजेता गाने ‘जय हो’ को जब  उन्होंने झूमकर गाया तो हर दिल से एक ही आवाज गूंज उठी - जय हो। पूरा स्टेडियम भारत माता की जय से गुंजायमान हो उठा। श्रोताओं का यह अंदाज देखकर सुखविंदर भी अपने कदम रोक नहीं सके और पूरे जोश ओ  खरोश के साथ दर्शकों के बीच ही जा पहुंचे। 

दीवानगी का आलम यह था कि दर्शक उन्हें हाथ मिलाने को बेताब दिखे। गीतों का यह कारवां जब तक चला, श्रोता ताल से ताल मिलाते रहे और उनके कदम थिरकते रहे। इस बीच वंस मोर वंस मोर से स्टेडियम गूंजता रहा। इससे पूर्व गायिका माधवी श्रीवास्तव ने ‘दम मारो दम’ बेबी डॉल, आज ब्लू है पानी पानी जैसे गीतों से समां बांध दिया। दिलकश अंदाज में कार्यक्रम का  संचालन रेशम भल्ला ने किया।
 
विज्ञापन

3 of 8
अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट में बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, आईएफटीएम के कुलाधिपति राजीव कोठिवाल, आकाश ग्रुप के एमडी महेश अग्रवाल, डीएमआर हॉस्पिटल के मंजेश राठी आदि ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम के प्रजेंटिंग स्पांसर आकाश ग्रुप, जबकि एसोसिएट स्पांसर इंडियन आयल था। 

हेल्थ पार्टनर डीएमआर हॉस्पिटल, आफिशियल फूड कोर्ट होटल क्लार्क इन, को-स्पांसर आईएफटीएम विश्वविद्यालय, डिजाइनको एक्सपोर्ट हाउस, एमआईटी एवं मै. शिव अर्चना ज्वैलर्स एंड बैंकर्स बिलारी हैं। कार्यक्रम सपोर्टेड बाय प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, टेंपटेशन, बिंदल्स गारमेंट्स रहा।

4 of 8
Sukhwinder Singh - फोटो : अमर उजाला
सुखविंदर बोले, मैं पिस्तौल नहीं फूल लेकर आया हूं
मुरादाबाद के मंच पर सुखविंदर सिंह अनोखे स्टाइल में आकर दर्शकों का दिल मोह लिया। बेल्ट पर हाथ रखकर बोले - मैं कमर में पिस्तौल लेकर नहीं, बल्कि फूल लगाकर आया हूं। क्योंकि मेरे गानों में मुहब्बत है, देशप्रेम है। दर्शकों को सुखविंदर सिंह की यह अदा खूब भाई।
विज्ञापन

5 of 8
Sukhwinder Singh - फोटो : अमर उजाला
देखने की नहीं, सुनने की चीज हूं...
मुरादाबाद के लोग सुखविंदर के गानों पर झूमते हुए गैलरी में दाखिल होने लगे। लोगों के इस जोश पर सुखविंदर ने कहा कि मैं दिखने की नहीं दोस्तों ... सुनने की चीज हूं। थोड़ा इत्मीनान रखिए.. अभी तो बस शुरुआत है। इसके बाद हाई वोल्टेज गानों पर देर रात तक लोग झूमते रहे।
विज्ञापन

6 of 8
Sukhwinder Singh - फोटो : अमर उजाला
सेल्फी और वीडियो का जुनून
सुखविंदर की एक झलक देखने के लिए लोग दीवाने हुए जाते थे। पुलिस लोगों को समझाती रही। लेकिन सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए जोशीले नौजवान डी तक आ पहुंचे। मुरादाबाद के लोगों का प्यार देखकर कई दफा सुखविंदर सिंह भी मंच से उतरकर नीचे आ गए। गाने गाते हुए लोगों के गले भी मिले।
विज्ञापन

7 of 8
Sukhwinder Singh - फोटो : अमर उजाला
बड़े ही नहीं, छोटे बच्चों का जोश भी देखने लायक
हाईवोल्टेज प्रोग्राम का जोश सिर्फ बड़ों में नहीं, बल्कि बच्चों में देखने लायक था। छोटे-छोटे बच्चे भी सुखविंदर के गानों को सुनकर झूमते रहे। बच्चों की नाचते हुए लोगों ने खूब वीडियो बनाए। बच्चों को नाचते हुए देखकर बड़ों ने भी खूब ठुमके लगाए।
विज्ञापन

8 of 8
Sukhwinder Singh - फोटो : अमर उजाला
सेल्फी और फूड कार्नर के लिए लुत्फ
अमर उजाला के इस प्रोग्राम में सेल्फी कार्नर पर युवाओं ने जमकर सेल्फी ली। इतना ही नहीं, लोगों के लिए फूड कार्नर के इंतजाम था। लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें