फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीनों चीनी मिलों के लिए गन्ना क्रय केंद्रों का हुआ निर्धारण

Sat, 01 Nov 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। प्रदेश के गन्ना आयुक्त द्वारा वर्तमान में शुरू होने जा रहे गन्ना पेराई सत्र के लिए बिलारी गन्ना समिति से जुड़े तीनों चीनी मिलों को गन्ना क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। बिलारी चीनी मिल को आवंटित किए गए गन्ना क्रय केंद्रों के अलावा 120 गांव मिल गेट से संबद्ध कर दिए गए हैं। जहां के किसान सीधे अपने खेतों से चीनी मिल पर लाकर गन्ने की तोल करेंगे।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति बिलारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिलारी चीनी मिल के हिस्से में जो गन्ना क्रय केंद्र रहेंगे उनमें तुरखेड़ा प्रथम, तुरखेड़ा तृतीय, जलालपुर प्रथम, जलालपुर द्वितीय, कुंदरकी प्रथम, कुंदरकी द्वितीय, कुंदरकी तृतीय, बघा द्वितीय, स्योंडारा द्वितीय मुबारकपुर,हाफिजपुर,जमालपुर,कासमपुर द्वितीय, सिरसी, तिमनपुर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम शामिल हैं। करीमगंज चीनी मिल को गन्ना समिति बिलारी क्षेत्र में आने वाला तुरखेड़ा द्वितीय, छाबड़ा,डारनी और कुढ़फतेहगढ़ गन्ना क्रय केंद्र, मझावली चीनी मिल को फत्तेपुर सराय, एंजरा, अकरोली, कासमपुर प्रथम, भवानीपुर, भगवत पहली, रत्नपुर बेरनी, ढड़ौला और जरगांव गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। गन्ना आयुक्त का सुरक्षण आदेश आते ही चीनी मिलों ने क्रय केंद्रों के निर्धारण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें