लोक गायिका और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मुरादाबाद की अदालत में वाद दायर की गई है। मंगलवार को रेलवे स्टेडियम में आयोजित ‘हरियाणवी नाइट’ कार्यक्रम में दर्शकों ने जमकर हंगामा किया, जिसकी वजह से इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। सपना और इस कार्यक्रम के आयोजकों पर साढ़े दस बजे तक डीजे बजाना और अश्लील डांस करने के आरोप में वाद दर्ज किया गया है।