फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने सिर में गोली मार कर अत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)। भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर ने घर के सामने ही तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता का कहना है कि बेटे ने आर्थिक तंगी के कारण आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर को भोजपुर थानाक्षेत्र के ग्राम देवीपुुरा निवासी मुन्नू (25) मजदूर था। डेढ़ साल पहले रामपुर निवासी रीना से उसकी शादी हुई थी। मुन्नू के पिता ब्रजलाल ने पुलिस को बताया कि दोपहर के वक्त मुन्नू ने घर खाना खाया। इसके बाद घर के सामने जाकर खड़ा हो गया। वहां बारह बोर के तमंचे को सिर से सटाकर गोली मार ली। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगने की आवाज सुन कर वह और आसपास के घरों में रहने वाले ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने देखा तो मुन्नू का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। शव के पास ही तमंचा पड़ा था। मुन्नू के शव को देखकर उसकी पत्नी रीना, पिता ब्रजलाल, माता ब्रह्मे, भाई अनिल, वरुण, अर्जुन तथा बहन गीता, अनीता, गुड्डी तथा अंगूरी का रो-रो कर बुुरा हाल था। ग्रामीणों ने भोजपुर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद शव परिवार के सुपुर्द किया जाएगा। उसके पास तमंचा कहां से आया? इस संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें