फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लापता वृद्धा को खोजने में लापरवाही पर हल्का दरोगा निलंबित

Mon, 29 Sep 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। पांच दिन से लापता महिला का शव मिलने के बाद हल्का दरोगा कुलदीप कुमार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने लापरवाही पर निलंबित कर दिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने लूटपाट के बाद महिला की हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शक के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव माधोवाला निवासी फूलवती देवी (65) के बेटे मनोज की नगर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। 23 सितंबर की दोपहर वह बेटे की दुकान पर जा रही थीं, लेकिन रास्ते से लापता हो गई थीं। बेटे मनोज की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली थी, लेकिन उनकी बरामदगी का प्रयास नहीं किया। शनिवार की शाम गांव कमलापुरी खालसा से माधव वाला जाने वाले रास्ते पर नहर की पटरी के पास उनका शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए मुरादाबाद हाईवे पर गांव रामू वाला गणेश के पास जाम लगा दिया था। एसपी ग्रामीण ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।
रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही छह लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक आरोपी उत्तराखंड के काशीपुर का बताया जा रहा है। वहीं एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले हल्का दरोगा को निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें