मुरादाबाद। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर मूंढापांडे थाने में तैनात दरोगा मनदीप सिंह को निलंबित कर दिया। दरोगा के खिलाफ केस के वादी की ओर से शिकायत की गई थी। चेतावनी के बाद भी दरोगा की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ। एसएसपी ने सीओ से मामले की जांच कराई।जांच रिपोर्ट के आधार दरोगा पर कार्रवाई की गई है।