मुरादाबाद। सिविल लाइंस में रहने वाली एक युवती ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।
पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले भोजपुर निवासी फैजान से एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात हुई थी। 13 अप्रैल को आरोपी उसे शादी की बात करने के लिए चक्कर की मिलक चौराहे पर बुला लिया। यहां से आरोपी उसे बुधबाजार स्थित होटल में ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर देगा। 20 अगस्त को आरोपी के घर भोजपुर शिकायत करने गई तो आरोपी और उसके परिजनों ने मारपीट की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी फैजान, उसकी मां, बहनोई मशरूफ, पिता इरफान और चाचा इरशाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।