फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: न्यायालय के आदेश की अवहेलना में दरोगा पर 100 रुपये का जुर्माना

Fri, 06 Nov 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने थाना धनारी के दरोगा ब्रजपाल सिंह को 100 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह दंड न्यायालय के आदेशों की अवहेलना और पैरोकार पुलिसकर्मी पर झूठे आरोप लगाने के मामले में दिया गया। अर्थदंड अदा न करने पर दरोगा को पांच दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

थाना धनारी में वर्ष 2026 के एक मुकदमे की विवेचना चल रही थी। आवेदक अवधेश ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर प्रगति आख्या मांगी। न्यायालय ने विवेचक ब्रजपाल सिंह को 29 जुलाई को उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया। दरोगा निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए और उन्होंने कोई लिखित स्पष्टीकरण भी नहीं दिया। इसके बाद न्यायालय ने उनके विरुद्ध धारा 388 बीएनएसएस के तहत वाद दर्ज कर सूचना जारी की। 20 अगस्त को दरोगा ने न्यायालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दिया कि वे 29 जुलाई को बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान की ड्यूटी में व्यस्त थे।
दरोगा के स्पष्टीकरण पर न्यायालय ने पैरोकार कांस्टेबल नकुल कुमार से जवाब मांगा। पैरोकार ने बताया कि उन्होंने दरोगा को फोन और संदेश एप से सभी सूचनाएं दी थीं। इसके समर्थन में उन्होंने फोन कॉल का विवरण और स्क्रीन की तस्वीरें भी प्रस्तुत कीं। पैरोकार ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को गलत बताया। सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने दरोगा ब्रजपाल सिंह को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें