फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्रों को सीएम युवा उद्यमी योजना के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला उद्योग केंद्र ने एमआईटी कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्रों को सीएम युवा उद्यमी योजना के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को डेटा साइंस और मशीन लर्निंग के बारे में जानकारी दी गई। जिला उद्योग केंद्र के हर्ष ने व्यावसायिक विचारों के बारे में अंतरदृष्टि को जोड़ने और प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल नंबर के साथ-साथ उसी के क्षेत्र से उद्यमियों की एक वेबसाइट लिंक भी साझा की। सहायक आयुक्त उद्योग योगेश कामेश्वर ने सीएम युवा उद्यमी योजना एवं उसके लिए पात्रता के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षित और कुशल युवाओं को अपने स्वयं के उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके सशक्त बनाना चाहती है। निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर ईडी सेल के संयोजक डॉ. क्षितिज सिंघल, सह-संयोजक डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. राजुल मिश्रा, अनुराग मलिक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
00
फोटो शेयर में
स्वीमिंग में गोल्डेन गेट ग्लोबल स्कूल ने छह रजत और नौ कांस्य पदक जीते
मुरादाबाद। सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्विमिंग चैंपियनशिप में गोल्डेन गेट ग्लोबल स्कूल ने छह रजत और नौ कांस्य पदक जीते हैं।
सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्विमिंग चैंपियनशिप में सीबीएसई के विभिन्न स्कूलों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें सहज ढींगरा, दिशिता गौतम व नव्या यादव ने रजत पदक जीते। प्रतिष्ठा गर्ग, रिमशा पांडे व आरोही अग्रवाल ने रजत और कांस्य पदक जीते हैं। वैष्णवी, आविषा रावत और अंशिका व वैष्णवी सबरवाल ने कांस्य पदक जीते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी ने बताया कि विद्यार्थियों ने स्वीमिंग चैंपियनशिप में जो मेहनत और समर्पण दिखाया है वह काबिले तारीफ है। इस उपलब्धि से अनुशासन, परिश्रम और खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रमाण है। कोच रवि शर्मा ने कहा कि टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें