फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी

सार

दो दिवसीय जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मॉडल्स के विषय सूचना और प्रौद्योगिकी पर्यावरण, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन और नवाचार पर्यावरण संबंधी चिंताएं, वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास, हमारे लिए गणित आदि रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दीपिका, शगुन, अरुण गौतम, एस्टर, दीपमाला आर्य, भारत सैनी, मयंक शर्मा, इरम नाज, अंकित तिवारी ,सौरव प्रजापति, अमनजीत, इशांत सक्सेना , तसब्बुर, मोहम्मद फरीद, अनम, मोबिन अंसारी, सार्थक, प्रिंस, अनुराग, प्रथम कुमार ,अंकुश चौहान ,अनमोल भटनागर, तूबा असरा, गौरव, अमन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। दो दिवसीय जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसएस इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी में मुरादाबाद जनपद के 41 विद्यालयों के 135 छात्र छात्राओं ने अपने विज्ञान के मॉडल्स का प्रदर्शन किया। सात विषयों में सीनियर, जूनियर एवं अध्यापक समवर्गों में मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया। मॉडल्स के विषय सूचना और प्रौद्योगिकी पर्यावरण, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन और नवाचार पर्यावरण संबंधी चिंताएं, वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास, हमारे लिए गणित आदि रहे। मुरादाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार ने विद्यार्थियों के मॉडल्स का अवलोकन किया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दीपिका, शगुन, अरुण गौतम, एस्टर, दीपमाला आर्य, भारत सैनी, मयंक शर्मा, इरम नाज, अंकित तिवारी ,सौरव प्रजापति, अमनजीत, इशांत सक्सेना , तसब्बुर, मोहम्मद फरीद, अनम, मोबिन अंसारी, सार्थक, प्रिंस, अनुराग, प्रथम कुमार ,अंकुश चौहान ,अनमोल भटनागर, तूबा असरा, गौरव, अमन को सम्मानित किया गया। इस दौरानप्रधानाचार्य रवि कुमार, जोगेंद्र पाल सिंह, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें