फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर पांच लाख की चोरी

सार

थानाक्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव में चोरों ने किसान के घर से सोने चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।भात में सोने चांदी के जेवर तथा कपड़े खरीद कर लाया था।चोर अलमारी से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे। थानाक्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव में चोरों ने किसान के घर से सोने चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह परिजन जागे तो घटना की जानकारी हो पाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इसके बाद तहरीर के आधार केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सिरसखेडा निवासी मोहम्मद उमर ने बताया कि उसके भांजे इर्तजा अली निवासी बेरखेडा थाना भगतपुर की शनिवार को शादी है। भात में सोने चांदी के जेवर तथा कपड़े खरीद कर लाया था। शुक्रवार रात में मकान की पिछली दीवार में चोरों ने सेंध लगा दी। इसके बाद चोर घर में घुस गए। चोर अलमारी से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह परिजन जागे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके कर मुआयना किया। एसओ अमित सिंह तोमर ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें