फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से गरीब परिवारों को मिलेगी आर्थिक राहत : पांडेय

Sun, 09 Aug 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय एवं कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम अल्लापुर भीकन में सोलर पैनल शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में खाद एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि सोलर पैनल अपनाने से आम उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य हो जाता है। यह मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी आर्थिक राहत है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसके तहत सरकार द्वारा छतों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए भारी सब्सिडी दी जा रही है। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान में सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली की बचत का भी प्रभावी माध्यम बन रही है। विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पारंपरिक बिजली की जगह सौर ऊर्जा को अपनाएं। यह कदम प्रदूषण कम करने और पृथ्वी को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएगा। जब हर घर अपनी बिजली खुद पैदा करेगा तो देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, विधायक मीडिया प्रभारी रचित गुप्ता, नवनीत धारीवाल, अरविंद ठाकुर, महबूब पाशा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें